Breaking News

कोरबा@दो पक्षों के बीच जमकर पैसों को लेकर हुई मारपीट में इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम

Share


कोरबा,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। जिले से आए दिन दो पक्षों के बीच लड़ाई सुनने को मिलती है ऐसा ही एक घटना में एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ढ्ढ बताया जा रहा है कि राजगामार चौकी अंतर्गत भूलसीडी ही चौबे परिवार के फार्म हाउस में यह घटना घटी जहां पैसों को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया जानकारी के मुताबिक मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है जहां बीती रात ग्राम भूलसीडीही स्थित फार्म हाउस में या घटना हुए बताया जा रहा है कि फारुख और शैलेंद्र दीप अपने कुछ साथियों के साथ पुष्पेंद्र चौबे के फार्महाउस पहुंचे जहां पुष्पेंद्र चौबे के परिवार के साथ उनका विवाद हुआ विवाद के दौरान उसके साथी शैलेंद्र दीप को मौके पर छोड़कर फरार हो गए इसके बाद पुष्पेंद्र चौबे एवं उसके परिवार ने शैलेंद्र की जमकर पिटाई कर दी ढ्ढमारपीट की घटना में बुरी तरह से घायल शैलेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई ढ्ढ घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है वहीं मृतक के भाई ने बताया कि उसके पिता से कबाड़ में तदील हो चुके बस को खरीदना था जिसके एवज में उन्होंने ?100000 दिए थे पर इस बीच पुष्पेंद्र के पिता की हत्या हो गई इसलिए वे अपने ?100000 वापस मांग रहे थे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था पुलिस मामले में अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द इस मामले में आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply