Breaking News

हैदराबाद@प्रेमिका के लिए हैवानियत की इंतहा

Share


दोस्त का गला घोंटा सिर काटा-दिल निकाला,
निजी अंग-उंगलियां तक नहीं छोड़ीं
हैदराबाद, ,25 फ रवरी 2023(ए)। हैदराबाद में एक 22 साल के युवक के द्वारा अपने दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को मैसेज और कॉल करने के पर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, जो पीडç¸त के साथ पहले रिश्ते में थी।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
हत्या के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने दोस्त के दिल और निजी अंगो को अलग कर दिया और उसकी उंगलियां काट दी। बाद में आरोपी ने खुद को आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस स्टेशन चला गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों ने एक साथ की थी पढ़ाई
पुलिस ने बताया कि नवीन और हरिहर कृष्णा दोनों दिलसुखनगर के कॉलेज में एक साथ इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इस घटना के केंद्र में रही युवती उसी कॉलेज की एक छात्रा थी।
एक ही लड़की से
हुआ था प्यार
पुलिस ने आगे बताया कि नवीन और हरिहर कृष्णा दोनों को लड़की से प्यार हो गया। हालांकि नवीन ने पहले लड़की से अपने प्यार का इजहार किया और उसने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों अलग हो गए और बाद में हरिहर कृष्ण के पस्ताव के बाद वह उसके साथ रिश्ते में आ गई।
ब्रेकअप के बावजूद भी संपर्क में था नवीन
ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिसके कारण कृष्णा परेशान रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी तीन माह से अधिक समय से मौके का इंतजार कर रहा था।
दोनों के बीच नशें में हुई कहासुनी
पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई और कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद उसका सिर अलग कर दिया। आरोपी हत्या करने के बाद नवीन की कथित तौर पर तस्वीरें ली और अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply