Breaking News

प्रयागराज @राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला

Share


इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज ,24 फ रवरी 2023 (ए) ।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमले की खबर है। ताबड़तोड़ फायरिंग और देसी बमों से किया अटैक के दौरान उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया है।
घर में घुसकर गोलियों से भूना
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को उमेश पाल के घर में घुसकर गोली मारी गई। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में बसपा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व सांसद और माफिया हत्या के मुख्य आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख आरोपी माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ हैं। अतीक अहमद पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। यह भी रोचक है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में कई माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर वाली सख्त कार्रवाई की गई। इसी दौरान अक्टूबर, 2020 में अतीक के करीबी जुल्फिकार से जुड़ी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच
बता दें कि हत्या के 11 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश पारित किया था। दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी ने देश की सबसे बड़ी अदालत से फरवरी, 2015 में सीबीआई जांच की गुहार लगाई थी। 22 जनवरी, 2106 को शीर्ष अदालत ने सीबीआई जांच की अपील स्वीकार कर देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी-ष्टख्ढ्ढ को बसपा विधायक हत्याकांड की जांच का निर्देश दिया था।
18 साल पहले हुई हत्या
गौरतलब है कि इलाहाबाद पश्चिम से बसपा प्रत्याशी राजू पाल ने 2004 के विधानसभा चुनाव में खालिद अजीम उर्फ अशरफ को हरायाथा। चुनाव के ठीक चार महीने बाद एक हमले में पाल और उनके दो बंदूकधारियों की मौत हो गई थी। हमला 25 जनवरी, 2005 को सुलेम सराय बाजार में हुआ था।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply