Breaking News

अम्बिकापुर@नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के घर में लगाई आग,40 हजार का नुकसान

Share

-संवाददाता –
अम्बिकापुर,22 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।
एक युवती ने प्रेमी के घर में आग लगा दी। आगजनी में घर का काफी सामान व दस्तावेज जल गए हैं। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। जानकारी के अनुसार केदारपुर निवासी मीना देवी के पुत्र आकाश का प्रेम प्रसंग बौरीपारा निवासी एक युवती से है। मीनादेवी के अनुसार युवती द्वारा आए दिन उनके घर में आकर हंगामा व तोडफ़ोड़ किया जाता है। 20 जनवरी की रात को भी वह उनके घर में आ गई परन्तु इस दौरान घर में कोई भी मौजुद नहीं था मीनादेवी पड़ोस में ही गई हुई थी इसलिए घर पर ताला भी नहीं लगाया था।
थोड़ी देर बाद आकश ने आकर अपनी मां को बताया कि युवती ने घर में आग लगा दी है जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था तथा मीनादेवी के पूरे कमरे में आग फैल चुकी थी। पड़ोसियों के सहयोग से परिजनों ने किसी प्रकार से आग को बुझाया परन्तु तब तक घर में रखा काफी सारा सामान जल कर राख हो चुका था। मीनादेवी के अनुसार इस आगजनी से उसके घर में रखे जमीन, गाड़ी आदि के कागजात व अन्य कई दस्तावेज भी जल गए तथा कपड़ा बिस्तर भी जल गया है। प्रार्थी ने आगजनी से करीब 40 हजार रूपये का नुकसान होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है पुलिस द्वारा अभी मामले में अपराध दर्ज नहीं किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त, वनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Share सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय …

Leave a Reply