Breaking News

कोरबा@तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में आग लगने से तेंदूपत्ता सहित ट्रक जलकर राख

Share

कोरबा, 21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। पेंड्रा से कोरबा जिले में आया तेंदूपत्ता लदा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। चंद मिनटों में तेंदूपत्ता सहित ट्रक जलकर राख हो गई। मंगलवार दोपहर पसान- कटघोरा मार्ग में ग्राम बिंझरा के निकट हुई। ट्रक में एकाएक आग लगने की जानकारी होते ही चालक ने खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते ट्रक चारो ओर से आग की लपटों में घिर जाने से पूरी तरह से जल गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन ने यहां पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। आग किस कारण से लगी इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply