Breaking News

रायपुर/सक्ती @रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था बाबू

Share


रायपुर/सक्ती , 21 फरवरी 2023 (ए)।
एक घूसखोर बाबू का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला सक्ती जिले के तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू का है. एक किसान अपनी जमीन संबंधित कागजों को सत्यापित कराने गया था। जिससे कार्य करने के बदले वहाँ पदस्थ बाबू ने रिश्वत की मांग की।
वहीं किसान ने बाबू को सबक सिखाने रिश्वत देने के दौरान उसका वीडियो बनाया और सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। इधर किसान ने पुरे मामले की शिकायत एसडीएम से की है। हालांकि अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे है। यह वीडियो सक्ति जिले के मालखरौदा तहसील का बताया जा रहा है।
आपको बता दे की कुछ महीने पहले ही मालखरौदा में एसडीएम कार्यालय खुला है। जहाँ तहसील कार्यलय भी संचालित होता है। इस कार्यालय में दो जिम्मेदार अधिकारी होने के बाद भी तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू सुरेश कुमार द्वारा खुलेआम रिशवत लेना दर्शाता है की भ्रष्टाचार का बोलबाला सर्वत्र व्याप्त है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply