Breaking News

रायपुर@गंडासा लेकर लड़ड़की पर हमला करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग

Share


परिजनों ने कहा मिट्टी तेल डालकर जलाने वाला था
रायपुर, 21 फरवरी 2023 (ए)।
राजधानी रायपुर में एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना हुई जिसके बाद ये मामला पूरे देश भर में आग की तरह फ़ैल गया। राजधानी के गुçढ़यारी इलाके में शनिवार देर शाम एक 47 साल का शख्स 16 साल की नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सरेराह लेकर कहीं जाता दिखाई दे रहा था। आरोपी के हांथ में गंडासा और लड़की को खून से लथपथ देख हर कोई समझ गया कि यह शख्स सिरफिरा है और इसी वजह से कोई भी बीचबचाव करने नहीं गया।
बताया गया कि आरोपी शख्स ओंकार नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया और उसके यहां नौकरी छोड़ दी जिसके बाद सिरफिरा शख्स गड़ासा लेकर लड़की के घर घुस गया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। लड़की खून से लथपथ होकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी लेकिन रास्ते में गिर गई।
इसी बीच आरोपी पहुंचा और लड़की का बाल पकड़ कर उसका बाल पकड़कर घसीटने लग गया। पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कल सोमवार देर रात मोहल्लेवालों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने गुढç¸यारी पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग गुढç¸यारी थाने पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से आरोपी के लिए फांसी की मांग की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं डॉक्टरों ने पीडç¸ता की हालत भी खतरे से बाहर बताया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी ओंकार तिवारी के पास केरोसिन भी मिला है। जब वह लड़की के घर पहुंचा तो इसके पास मिट्टी का तेल मौजूद था। लड़की पर यह तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी आरोपी करने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लड़की की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका भी बयान लेगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply