Breaking News

नई दिल्ली/रायपुर,@ईडी की छापेमारी पर प्रियंका गांधी की का बीजेपी पर हमला

Share


नई दिल्ली/रायपुर,21 फ रवरी 2023(ए)। रायपुर में 24 फरवरी से होने वाले कांग्रेस का अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापे मारी को लेकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन, क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी। लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply