Breaking News

नई दिल्ली @पंजाब,हरियाणा समेत देशभर में 70 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की रेड

Share


नई दिल्ली ,21 फ रवरी 2023 (ए)। मंगलवार सुबह देशभर में 70 से ज़्यादा ठिकानों पर एनआईए ने बड़ी छापेमारी की है। ये कार्रवाई गैंगस्टर्स और उनके सिंडिकेट के खिलाफ की गई है। ये छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई इलाकों में की गई है। जानकारी के अनुसार, रेड की यह कार्रवाई हरियाणा के सिरसा और नारनौल में गैंगस्टरों के ठिकानों पर हुई।
बताया जाता है कि यह रेड गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में हुई एक साथ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सिरसा के कालांवाली में भी टीम पहुंची है। इससे पहले भी कालांवाली में जग्गा सिंह और डबवाली में चौटाला में छोटू भाट के निवास पर रेड पड़ चुकी है। बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर पर टीम ने रेड की। इसके अलावा प्रदेश में और भी कई जगह छापेमारी की गई है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply