Breaking News

रुड़की@पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारी जिंदा जले

Share


रुड़की, 20 फरवरी, 2023 (ए)। हरिद्वार के रुड़की शहर के मुख्य बाजार में आज पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिस समय आग लगी उस समय कर्मचारी दुकान के अंदर ही थे। इस घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो कर्मचारियों को गोदाम से बाहर निकाला। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply