Breaking News

रायपुर@भूपेश कैबिनेट की बैठक 20 को

Share


बजट के इन प्रस्तावों पर चर्चा
रायपुर,14 फ रवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र से पहले भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक 20 को सीएम आवास में होगी। कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों की बैठक में मिले प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में मंजूरी के बाद बजट को प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। चुनावी साल होने की वजह से माना जा रहा है कि इस बार प्रस्तावित बजट एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो सकता है।
कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्मचारियों के नियमितिकरण, मानदेय वृद्धि, भत्ता जैसे मुद्दों को चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 25 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply