Breaking News

कर्नाटक @आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट ने लगाईं रोक

Share


कांग्रेस अध्यक्ष को मिली बड़ी राहत
कर्नाटक ,10 फ रवरी 2023 (ए)
। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सीबीआई द्वारा डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने एक आदेश पारित कर सीबीआई को 24 फरवरी तक जांच नहीं करने को कहा है. कोर्ट ने सीबीआई को 24 फरवरी को जांच प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने का नोटिस भी जारी किया है. दरअसल, डीके शिवकुमार, उनकी पत्नी और बेटी का मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सीबीआई द्वारा डीके शिवकुमार और उनके परिवार के खिलाफ कई नोटिस जारी किए गए हैं. डीके शिवकुमार के वकीलों ने यह भी तर्क दिया कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. न्यायमूर्ति के नटराजन ने 2020 से 2023 तक मामले की प्रगति पर सीबीआई से सवाल किया है.


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply