Breaking News

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खिलाफ सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट याचिका में साजिश का दावा

Share

नई दिल्ली,09 फ रवरी 2023 (ए)। अदाणी समूह और हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया। याचिका में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है। सुको ने रिपोर्ट को चुनौती देती याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि विदेशी फर्म ने साजिश रची थी, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ। इस रिपोर्ट को लेकर भारत में सड़क से लेकर संसद तक चर्चाओं का दौर जारी है।
शीर्ष न्यायालय शुक्रवार को याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के खिलाफ एड्वोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की तरफ से दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाओं में आरोप लगाए गए हैं कि हिंडनबर्ग ने अडानी स्टॉक्स की शॉर्ट सेलिंग की साजिश रची है, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply