Breaking News

कोरबा@अवैध रेत परिवहन पर जिला खनिज की सख्त कार्यवाही, 06 ट्रैक्टर जप्त

Share

कोरबा,08 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत तथा ईंट परिवहन में कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर 06 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक ने बताया कि जप्त 06 ट्रैक्टरों में सीतामणि से 1 ट्रैक्टर, बरबसपुर से 1 ट्रैक्टर, भिलाईखुर्द से ईंट भरे हुए 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया है। तीनों को कोतवाली थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार से कुदुरमाल से 1 ट्रैक्टर जप्त कर मानिकपुर चैकी में, तरदा से 1 ट्रैक्टर तथा भैंसामुड़ा से 1 ट्रैक्टर को जप्त कर उरगा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जप्त किए गए अवैध रेत और ईंट परिवहन पर एमएमडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply