कोरबा, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कोरबा प्रवास पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए विभिन्न जन कल्याणकारी घोषणाओं पर त्वरित अमल होगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं को अमली जामा पहनाने और घोषणाओं को पूर्ण करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम लाफा, पिपरिया, रंजना और नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किए गए विभिन्न घोषणाओं की जानकारी लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से वन अधिकार पत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने जिले में स्थित धार्मिक और आस्था के केंद्र मां मड़वारानी मंदिर, मां सर्वमंगला, कनकेश्वर धाम और चैतुरगढ़ मंदिर में ट्रस्ट गठन करने के लिए पहल की है। उन्होंने इन धार्मिक स्थलों में ट्रस्ट गठन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं ढ्ढइस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले एवं श्री प्रदीप साहू, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur