Breaking News

Share

500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर बेहोश हो गया लड़का
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गया अस्पताल
नालंदा ,02 फ रवरी 2023३ (ए) । बिहार के नालंदा से एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है। यहां एक परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने गया छात्र अचानक से बेहोश हो गया और इसकी वजह थी लड़कियां। अब आप सोच रहे होंगे कि लड़कियों की वजह से कोई कैसे बेहोश हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते है। दरअसल 12वीं की परीक्षा में शमिल होने एग्जाम सेंटर पहुंचा यह लड़का अपनी चारों ओर लडकियों को देखकर बेहोश हो गया। क्योंकि सेंटर में उसके चारों तरफ सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां मौजूद थी। अपने को लड़कियों के बीच घिरा पाकर युवक घबरा गया और बेहोश हो गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। यह घटना बिहार समेत पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। चारों तरफ बैठी थी लड़कियां ही लड़कियां
पूरा मामला बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल का बताया जा रहा है। यहां अलामा इकबाल कॉलेज का छात्र मनीष शंकर एग्जाम देने पहुंचा था। दरअसल, इस छात्र का इंटरमीडिएट का एग्जाम सेंटर ब्रलिएंट कॉन्वेंट स्कूल में पड़ा था। छात्र जिस कमरे में बैठकर परीक्षा दे रहा था, वहां पर सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां थीं। इस कमरे में मनीष अकेला लड़का था। अपने चारों तरफ लड़कियों को देखकर मनीष काफी घबरा गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। मनीष कुमार ने अपने परीक्षा फॉर्म में जेंडर कटेगरी में मेल की जगह फीमेल डाल दिया था। इससे उसका सेंटर लड़कियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में ही पड़ गया। वह प्रथम पाली में गणित की परीक्षा देने सेंटर पहुंचा तो भौचक्का रह गया। उसने देखा कि पूरा परीक्षा केंद्र में वह अकेला छात्र है। उसके चारों तरफ सिर्फ छात्राएं थीं। इतनी सारी छात्राओं के बीच वह खुद को असहज महसूस करने लगा। इससे उसके सिर में दर्द होने लगा। थोड़ी देर में वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

मुंबई@भारत को जल्द मिल सकता है पहला प्लास्टिक नोट आरबीआई की दो हाई-लेवल बैठकों में हुआ बड़ा फैसला

Share मुंबई,30 मई 2026। भारत की करेंसी (मुद्रा) के इतिहास में जल्द ही एक बहुत …

Leave a Reply