केरल ,28 जनवरी 2023 (ए)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में हिंदू कॉन्क्लेव में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्य समाज के लोगों द्वारा किए गए स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि वे उनके योगदान का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन मेरी शिकायत है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते? केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हिंदू एक धार्मिक शब्द है, बल्कि यह एक एक भौगोलिक शब्द है. उन्होंने कहा कि कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, कोई भी जो भारत में उत्पादित अन्न खाता है, कोई भी जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह खुद को हिंदू कहने का हकदार है. उन्होंने कहा कि आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए.
राज्यपाल ने हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए सर सैयद अहमद खान को उद्धृत किया. उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान एक सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे. इसके साथ ही केरलर के राज्यपाल ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि ब्रिटिश राज में कोई डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनी? जब कलाकार के हाथ काटे गए तो डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई? राज्यपाल ने कहा कि जो लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारत टूटकर आपस में भिड़ जाएगा,
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur