Breaking News

कोरबा,@कुसमुंडा टीम ने पिछले साल का उत्पादन लक्ष्य को किया पार, सीएमडी खदान पहुँच दी बधाई

Share


कोरबा, 25 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा की पहली पाली में कुसमुंडा एरिया ने पिछले पूरे साल के उत्पादन 28.901 एमटी को पीछे छोड़ दिया । सफलता के इस महत्वपूर्ण क्षण में , एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एसईसीएल कुसमुंडा खदान पहुंचकर सभी अधिकारी-कर्मचारी को दी बधाई ।
इस दौरान सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने खदान के कार्य-संचालन का अवलोकन किया । माईन प्लानिंग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे बेहद स्तरीय बताया । उन्होंने हॉल रोड , खदान में लाइटिंग आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।
सीएमडी एसईसीएल ने एरिया कोर टीम को मानसून से पूर्व की तैयारी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लेने को कहा । विभाग अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रयासों को सकारात्मक रूप से सभी तक प्रसारित भी करना चाहिए । कुसमुंडा एसईसीएल उत्पादन के आधार स्तम्भों में है और इस विाीय वर्ष में 45 मिलियन टन के बड़े लक्ष्य की ओर गतिशील है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply