Breaking News

दुर्ग@यंग कपल ने सड़ड़क पर सारी हदें की पार

Share


दुर्ग ,21 जनवरी 2023(ए)। दुर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यंग कपल चलती बाइक पर रोमांस कर रहे हैं. यह मामला संस्कृतिधानी भिलाई का है. दरअसल, एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर ही रोमांटिक अंदाज में पेश आने लगे. लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है. लड़की लड़के के गले से लगाकर किस करती दिख रही है.
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें लड़का बाइक चलाता दिख रहा है. ट्रैफिक रूल्स के अनुसार लड़की को हेलमेट पहनकर बाइक पर लड़के के बगल वाली सीट पर बैठना चाहिए, लेकिन लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है. बता दें कि इससे पहले लखनऊ में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां नाबालिग लड़की के साथ लड़के ने बाइक पर रोमांस किया. इस मामले में पुलिस ने लड़के के खिलाफ एक्शन लिया था.


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply