Breaking News

सूरजपुर,@कांग्रेसजनों ने नारायण चंदेल का फूँका पुतला

Share


सूरजपुर, 21 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।भाजपा के नेता नारायण चंदेल के पुत्र का महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया जिस पर राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है इस पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता नारायण चंदेल का पुतला दहन किया गया कांग्रेसजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नारायण चंदेल के पुत्र के द्वारा महिला पर अत्याचार किया गया है ऐसा कृत्य करने के बाद भी अपने आप को सरेंडर करने के बजाय अपना मुँह छुपाते भाग रहे है जब भाजपा के नेता ऐसा कृत्य कर रहे है तो वो जनता का क्या भला करेंगे 15 वर्षों से भाजपा के नेताओ के द्वारा लोगों का शोषण किया जा रहा था ऐसे कई दुष्कर्म के मामले थे जिनको सरकार के दम पर दबा दिए गये थे लेकिन अब प्रदेश के लोगों के हित में कार्य करने वाली सरकार आयी है अब ऐसे कर्म का सजा जरुर मिलेगा कांग्रेसजनों ने बड़े ही आक्रोश के साथ पुतला दहन किया इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया,प्रदेश कांग्रेस सदस्य ज़फ़र हैदर,जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,जिला कांग्रेस सचिव विष्णु कसेरा,नीरज तायल,अविनाश यादव,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू, सूरज अवस्थी, दीपक कर, महेन्द्र साहू, आकुल रजवाड़े, रामसिंह, त्रिलोक सिंह, सलीम, सोनू, सलमान, अफ़रोज़ ख़ान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Share

Check Also

अंबिकापुर@कलेक्टर पहुंचे नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी,निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा,दिया आवश्यक निर्देश

Share अंबिकापुर,19 जून 2025(घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर आज बतौली लॉक के कुनकुरी स्थित नेत्रहीन …

Leave a Reply