Breaking News

अंबिकापुर@5 वर्षीय जितेंद्र राज सिंह बना बाल आरक्षक

Share


अंबिकापुर, 12 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा सरगुजा पुलिस में तत्कालीन पदस्थ उप निरीक्षक स्व. आलक्ष्मी राम के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर स्व. उपनिरीक्षक के पुत्र जीतेन्द्र राज सिंह को गुरुवार को अनुकम्पा न्युक्ति आदेश प्रदान कर बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्व. उप निरीक्षक आलक्ष्मी राम के आकस्मिक निधन पर परिवार से मिलकर सांत्वना दी गई एवं परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में सरगुजा पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया। अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं सरगुजा पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर अजीत मिश्रा, स्टेनो फबियानुस तिर्की सहित कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply