Breaking News

अंबिकापुर,@तातापानी महोत्सव में सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल

Share


कार्यक्रम से पूर्व आईजी ने बलरामपुर जिले का किया निरीक्षण
अंबिकापुर, 09 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला बलरामपुर आगमन के दृष्टिगत एवं तातापानी महोत्सव में उमडऩे वाली जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग ने बलरामपुर का दौरान किया। इस दौरन विधायक वृहस्पत सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग तथा कलेक्टर बलरामपुर विजय दयाराम के साथ तातापानी मेला पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। आईजी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ज्ञात हो की तातापानी महोत्सव में छाीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से भी अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुवों का आना जाना होता है। बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे तातापानी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतु भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है, मेले में पुलिस द्वारा एक स्थाई कंट्रोल रूम एवं 2 पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल तातापानी महोत्सव 2023 दो वर्षो के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। दो वर्षों तक लगातार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तातापानी महोत्सव का आयोजन नही किया गया था। वहीं इस वर्ष तातापानी महोत्सव 2023 की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर की जा रही है। इसके साथ ही तातापानी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने मेहमान कलाकर भी तातापानी में आमंत्रित किये गये है, इसके अलावा जिले के विकास पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी लगायी जा रही है। बता दें कि बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित तातापानी प्राकृतिक रूप से निकलते गरम पानी के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां के कुण्डों व झरनों में धरातल से बारह माह गरम पानी प्रवाह करता रहता है, ऐसी मान्यता है कि कि यहां गरम पानी से स्नान करने से सभी चर्म रोग खत्म हो जाते हैं। जिला बलरामपुर अंतर्गत मकर संक्रांति पर्व के दौरान तातापानी महोत्सव की अद्भूत छटा देखने को मिलती है। तातापानी महोत्सव को लेकर पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। तीन दिनों तक तातापानी मेले की धूम देखने को मिलती है। तातापानी महोत्सव 2023 में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने संभावना है।
आईजी ने पस्ता थाने
का किया निरीक्षण
आईजी सोमवार को जिला बलरामपुर दौरे के दौरान थाना पास्ता का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी द्वारा थाना के रख रखाव, कैंपस की साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना पस्ता प्रभारी द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा निर्धारित कर कमियों को पूर्ण करने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी पस्ता उपनिरीक्षक राजकुमार कश्यप को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply