Breaking News

रायपुर @भूपेश के मंत्री ने किया पूरी सीटें जीतने का दावा

Share


रायपुर ,08 जनवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 के चुनाव को लेकर जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की भी बात कही है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि 2023 में छत्तीसगढ़ की सरकार बनेगी, राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे यह लिखकर रख लेना, मैं झूठ नहीं बोलता। मंत्री लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लायक कोई चेहरा नहीं है। नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री का चेहरा है वह भी बेनकाब होगा। बीजेपी के लोग कितने भी बैठक कर ले लेकिन आम जनता कांग्रेस के साथ हैं। छत्तीसगढ़ के लोग नेहरू-गांधी परिवार को मानते हैं, पांच उपचुनाव में एक भी सीट इन्हे नहीं मिली। इस बार हमारा टारगेट 90 विधानसभा सीट में जीत को लेकर है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply