पटना@राजद को मूर्ख बना रहे नीतीश

Share


सम्राट चौधरी बोले- 17 साल राज करने के बाद किस चीज का समाधान करने निकले सीएम
पटना,06 जनवरी 2023 (ए)।
विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ राज करने के लिए कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ हो जाते हैं। यही वजह है कि अब राज करने के लिए नीतीश राजद को मूर्ख बना रहे हैं।
उन्होंने सीएम की समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 17 साल राज करने के बाद अब वे किस चीज का समाधान करने निकले हैं। सम्राट चौधरी ने यह बात भाजपा कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में कई जिलों से आए लोगों की समस्या सुनने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहीं।
चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजधानी में छात्रों पर पुलिस लाठी चला रही है और इसकी सूचना राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को नहीं रहती है यह तो गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि बिहार अब भगवान भरोसे ही है। खुद मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें लाठी चार्ज की जानकारी नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब सीएम को अधिकारी जो बताते हैं, उन्हे याद भी नहीं रहता, ऐसी स्थिति में अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आश्रम चले जाना चाहिए। नीतीश कुमार सही रूप से तानाशाह हो गए हैं, राजा की तरह राज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा पर भी वही लोग (चुनिंदा नेता और अधिकारी) दिख रहे हैं, जो पटना में दिखते थे।
उन्होंने कहा कि उनको आखिर समाधान यात्रा के दौरान क्षेत्र की समस्या कौन बताएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश अब राजद को मूर्ख बनाने लगे हैं। राजद से वादा किया गया था कि 2023 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद सौंप देंगे, लेकिन वह अब 2025 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ने की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं। 
बता दें कि सम्राट चौधरी ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आम जनता के बीच जाकर सभा करने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को आम जनता से डर लगता है। मुख्यमंत्री जनआक्रोश को देखते हुए केवल जीविका दीदियों के बीच जाने को जनता के बीच जाना मानते हैं। नीतीश कुमार को आम लोगों की नहीं केवल खास लोगों की चिंता है।


Share

Check Also

हैदराबाद@हैदराबाद में बम धमाके की प्लानिंग कर रहे ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Share बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद हैदराबाद,19 मई 2025 (ए)। हैदराबाद में आतंकी संगठन …

Leave a Reply