Breaking News

अंबिकापुर@मकर संक्रान्ति पर्व पर पतंगबाजी का आयोजन

Share


अंबिकापुर, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा सेवा समिति द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व पर 14 जनवरी को सरगुजा पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तैयारी के सम्बन्ध में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी त्रिपाठी के निवास में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अम्बिकापुर शहर में पतंगबाजी तथा फंसी पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पुरस्कार का वितरण भी किया जायेगा। स्थान की घोषणा बाद में किया जायेगा। उक्त बैठक में समिति के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, राजेश कश्यप, प्रयागराज साहु महेन्द्र अग्रवाल, महासचिव संजय अग्रवाल, राजीव विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply