Breaking News

अंबिकापुर,@मंत्री रेणुका को जन्मदिन पर मोदीजी ने कहा नानू तुम्हें जन्मदिन की बधाई

Share


रेणुका सिंह ने आशीर्वाद लेकर प्रधानमंत्री को दिया सरगुजा आने का न्योता

अंबिकापुर, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। आज जन्मदिन पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह को प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर जब मिलने के पहुंची मंत्री रेणुका सिंह तब और आश्चर्य से भर गईं जब मोदी ने उन्हें नानू कहकर संबोधित करते हुए कहा नानू आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। मंत्री रेणुका सिंह विश्वास नहीं कर पा रही थी क्योंकि उन्हें नानू नाम से सिर्फ उनकी स्वर्गवासी माँ ही संबोधित करके बुलाती थी। आज के एतिहासिक और अविस्मरणीय दिन को रेणुका सिंह ने ऐसे ही नहीं जाने दिया उन्होंने तुरंत ही प्रधानमंत्री को अपने संसदीय क्षेत्र सरगुजा आने का न्योता दे डाला साथ ही सरगुजा अंचल को एनर्जी रेल कॉरिडोर, नियमित विमान सेवा और सड़क के भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़कर इस नए साल में वर्षारम्भ पर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मंत्री रेणुका सिंह का न्योता स्वीकार कर आने की सहमति प्रधान की। तथा सरगुजा छाीसगढ़ के विकास के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस एतिहासिक अवसर के साक्षी बने सरगुजा अंचल के सुप्रसिद्ध चित्रकार श्रवण कुमार जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी बनाई एक सुंदर पेंटिंग भेंट की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply