Breaking News

अंबिकापुर@मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गॉयनिक वार्ड में मधुमक्खियों का दहशत,वार्ड कराया गया खाली

Share


अंबिकापुर, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन में स्थित गायनिक वार्ड के अंदर मधुमक्खियों का दहशत बना हुआ है। मधुमक्खियों का खतरा देखते हुए बुधवार की रात यह वार्ड खाली कराया गया और उसके दरवाजे को फिलहाल बंद कर दिया गया है ताकि उस रास्ते से मधुमक्खी दूसरे वार्ड में ना जा सके।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन में स्थित गायनिक वार्ड से लगकर है मधुमक्खियों ने दो बड़ा छाा बना लिया था। मधुमक्खियां अक्सर वार्ड के अंदर भी प्रवेश कर जाती थी जिससे मरीज दहशत में थे। कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने मधुमक्खियों के 1 छो को वहां से हटाने की कार्रवाई की थी। फिलहाल मधुमक्खियों का एक और छाा वहां होने की वजह से कभी भी मरीजों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। थोड़ी भी हवा चलने से मधुमक्खियां वार्ड के अंदर आ जा रही थी। जिसे देखते हुए बुधवार की रात गायनिक वार्ड को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया। वहां दाखिल मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। एमएस डॉ. रमेश आर्या ने इस संबंध में बताया की उक्त गायनिक वार्ड 30 बिस्तरों का है। वार्ड से मधुमक्खियों का छाा लगे रहने के कारण स्थिति ना बिगड़े इस कारण से एहतियात के तौर पर फिलहाल उक्त वार्ड खाली करवाया गया है। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल मधुमक्खियों का छाा हटाने वालों को हम ढूंढ रहे हैं। जल्दी ही वहां से मधुमक्खियों का छाा हटा लिया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply