Breaking News

पटना@मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार

Share


पटना,05 जनवरी,2023 (ए)।पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले माह सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं। एक मामले में उनकी सुनवाई थी।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply