Breaking News

नई दिल्ली@सोनिया गांधी हुई गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Share


इस बीमारी के चलते पहुंची हॉस्पिटल
नई दिल्ली 04 जनवरी,2023 (ए)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में भी आ चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। उनके अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को जब से कोरोना हुआ है तब से उनका स्वस्थ्य थोड़ा नरम बना हुआ है। बता दे की पहली बार कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को पिछले साल 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया था कि अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला था कि सोनिया गांधी की श्वास नली में फंगल संक्रमण है, जिसका इलाज किया गया।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply