Breaking News

बीजापुर@सुरक्षाबल के कैंप पर हुआ नक्सली हमला

Share


बीजापुर , 03 जनवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दे की बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के पामेण कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालांकि हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के सीमा पर बने इस कैंप पर आधुनिक हथियार से हमला किया गया है। नक्सलियों ने ख्त्ररु भी दागा है। करीब 15 मिनट तक नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी होती रही। हालांकि मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में कामयाब रहे। अभी स्थिति सामान्य है, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply