Breaking News

कोरबा@नशे में धुत युवती ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर से की बदतमीजी, सुरक्षाकर्मी का तोड़ा फोन

Share

कोरबा, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक से अभद्रता की। कर्मचारियों और निजी सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं बख्शा। वीडियो बनाने पर सुरक्षाकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पेट में गैस बनने पर इलाज के लिए युवकों के साथ युवती अस्पताल पहुंची थी। जहां कर्मचारियों के ड्रिप लगाते ही वह आक्रोशित हो गई। बताया जा रहा हैं कि युवती नशे में चूर थी जिससे वह अपने इलाज के दौरान काफी हंगामा किया एवं मनढ्ढ करने पर डॉक्टरों और हस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी भी की ढ्ढ इस संबंध में कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सख्त कार्यवाही की मांग करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply