Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share


अंबिकापुर, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक लालमाटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट लगने पर उसे अस्पाल से छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र तिर्की पिता नान तिर्की उम्र 22 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के नानदमालि का रहने वाला था। वह सोमवार को अपने दोस्त अर्जुन के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर गया था। वहां से शाम को वापस लौट रहा था। तभी एनएच 43 पर लालमाटी के पास सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जिसे डायल 112 की मदत से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गई। जबकि अर्जुन को मामूली चोट लगने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply