अंबिकापुर, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंबिकापुर नगर निगम के फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा स्टाफ नर्स सहित अस्पताल के कमचारियों को फायर मॉक ड्रिल करवाया गया। दरअसल अस्पतालों में शार्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से आग लगने की वजह सामने आती है, जिससे निपटने के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा अंबिकापुर नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को लेटर जारी कर आवश्यक फायर संबंधी जानकारी और उससे बचाव के लिए प्रशिक्षण देने को कहा गया था। जिसके बाद अंबिकापुर की फायर ब्रिगेड टीम द्वारा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सों और अस्पताल के स्टाफ को आग लगने के कारणों की जानकारी दी गई और अस्पताल की बिल्डिंग में आग लगने पर बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई। जिससे कि आग लगने से पहले लोगों को बाहर कैसे निकाला जा सके और जनहानि को रोका जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur