दन्तेवाड़ा, 01 जनवरी 2023। दन्तेवाड़ा जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि एक नक्सली जंगल में घूम रहा है। इसके बाद डीआरजी और सीएएफ का संयुक्त गश्ती दल मौके पर पहुंचा। जवानों ने घेराबंदी कर 1 लाख रुपए के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग पार्टी नीलावाया के जंगलों में रवाना हुए थे, इस बीच जंगल में पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगा। इससे बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम आयता मड़काम पिता जोगा मड़काम बताया। आरोपी नीलावाया मिलकानपारा का निवासी है। वह प्रतिबंधित माओवादी संगठन में ग्राम नीलावाया डीएकेएमएस के सदस्य भी है। उसके खिलाफ अरनपुर थाने में अलग-अलग घटनाओं में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में डीआरजी दन्तेवाड़ा और 15 वीं वाहिनी सीएएफ के जवान शामिल थे।
थाना अरनपुर में इस नक्सली पर कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
Check Also
बैकुंठपुर@ स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Share बढ़ते बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद, विरोध फॉर्म भरवाकर दर्ज कराया असंतोष-संवाददाता-बैकुंठपुर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur