77 लोगों की गई थी जान
नई दिल्ली/छपरा ,31 दिसम्बर 2022 (ए)। बिहार के छपरा में जहरीली शराब बनाकर बेचने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोच लिया है। पुलिस को बिहार में जहरीली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड राम बाबू की कई दिनों से तलाश थी।
राम बाबू बिहार से भागकर दिल्ली में छिपा था, जहां दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तार के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है।
बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से करीब 77 लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही कई लोगों की हालत कई दिनों तक खराब रही थी। जिसके बिहार पुलिस ने प्रदेश में इस मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। राम बाबू को क्राइम ब्रांच ने अब दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur