Breaking News

अम्बिकापुर@नव वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता 31 दिसंबर से

Share


अम्बिकापुर, 27 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शतरंज संघ सरगुजा द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर से जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहार है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंडर 11 व अंडर 15 आयु वर्ग के बालक, बालिका और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन संघ के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मनियन एवं संघ के सचिव शेष रतन जायसवाल के पास या शतरंज भवन गांधी स्टेडियम में 30 दिसंबर तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 दिसंबर को किया जाएगा। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply