Breaking News

सूरजपुर,@ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share

सूरजपुर, 27 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। ग्राम सोनपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर वन व्यवस्थापन से प्राप्त भूमि का नक्शा खसरा के राजस्व अभिलेखों में सुधार हेतु नोडल नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सोनपुर प.ह.नं. -09 तहसील रामानुजनगर के ग्रामीणों को वन व्यवस्थापन के तहत दी गयी भूमि का नक्शा खसरा त्रुटिपूर्ण है एव रिकॉर्ड में नाम प्रदशित नही होता है। ग्राम पंचायत सोनपुर के ग्रामीण द्वारा पिछले 3 वर्सो से प्रसासन को मौखिक लिखित जनदशर्न के माध्यम से उक्त विषय पर कई बार जानकारी एवं आवेदन पत्र दे चुके है। परन्तु लगभग 105 किसान जो कि खाताधारी है ,का आज दिनांक तक अभिलेख सुधार नही हुआ है उक्त कारण से शासन की योजनाओं जैसे धान विक्रय इत्यादि के लाभ से किसान वंचित है। उक्त मामले की यथाशीघ्र निराकरण किये जाने हेतु एक विशेष अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता है नोडल नियुक्ति करते हुए ग्रामीणों जनों की उपरोक्त समस्या का निराकरण करने की मांग की गई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर का आयोजन मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दिलाया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प

Share ग्राम खैरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं गुरुजनों का हुआ सम्मान,शिक्षा,संस्कार और महिला सशक्तिकरण …

Leave a Reply