Breaking News

अंबिकापुर@समाजसेवी महिला के पति लापता

Share

अंबिकापुर, 26 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर के समाजसेवी महिला चैती अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल 25 दिसंबर की रात से लापता हैं। चैती अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में गुम इंसाान कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय राकेश अग्रवाल शहर के जोड़ापीपल के निवासी हैं। वह 25 दिसंबर की रात बजे किसी पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जो वापस नहीं लौटे हैं। राकेश अग्रवाल के वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने आस पास व रिश्तेदारों के यहां पता तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। राकेश अग्रवाल की पत्नी चैती अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में गुम इंशान कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply