सूरजपुर, 24 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।गत 23 दिसबंर को मसीही समाज के द्वारा क्रिसमस रैली के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव के शुभ संदेश व प्रार्थना के साथ के विशाल रैली निकाला गया जिसमें उक्त रैली में जिलें के समाज बडी संख्या में भाई-बहन व बच्चों ने बड-चढ कर हिस्सा लिया। उक्त रैली में जिलें में समस्त गिरजाघरों के पास्टर, प्रचारक व अन्य जिलें से संगठन के पदाघिकारी व पासवनों ने भी शिरकत की।
संयुक्त मसीह सेवा समिति के बैनर तलें शुक्रवार को नगर के संण्डे हाउस से माता कर्मा चौक तक जिलें के मसीह समुदाय के द्वारा क्रिसमस रैली निकाला गया। संयुक्त मसीह सेवा समिति सूरजपुर के जिलाध्यक्ष अजय लाल ने बताया कि क्रिसमस रैली जिलें में पहली बार मसीही समुदाय के द्वारा निकाला गया। जिसमें समुदाय के लोगो ने बडचढ कर हिस्सा लिया। उक्त रैली के प्रारंभ होने से पूर्व विशेष प्रार्थना पास्टर राजेश कर के द्वारा विशेष प्रार्थना कर क्रिसमस रैली कों प्रारंभ किया गया। सॉन्टा क्लाज के द्वारा नगर में मिठाई व चाकलेट बाटतें हुयें लोगों का मन मोंह लिया। वही नगर के लोगो ने क्रिसमस रैली को पहली बार नगर में निकलतें व सॉन्टा क्लाज को देखा तों लोगो ने अपने-आप को रोक नही पायें व सान्टा क्लाज के साथ सेल्फी लेतें दिखें।
चौंक-चौराहों में समाज के द्वारा विशेष प्रार्थना का आयोजन
नगर के अग्रसेन चौक में पास्टर सन्नीलाल रवि के द्वारा ख्रीस्त जन्म के लिए व नगर के लोगो के कुशल मंगल, छात्र-छात्राओं के पढाई के साथ, नगर व्यापारियों के व्यापार के बढोारी के लिए विशेष प्रार्थना किया गया।
रैली में चरनी रहा आकार्षक का कारण
बरबसपुर कलीसिया के द्वारा यीशु के जन्म को लेकर गौशाला पर चरनी का झांकी भी विशेष कारण रहा है। कलीसिया के छोटे नन्हें बच्चे माता मरियम पिता युसूफ का किरदार बडें अच्छे तरीकें से निभाया जो कि लोगो को मन को मोंह लिया।
माता कर्मा चौक पर केक काटकर रैली का हुआ समापन
बाईपास माता कर्मा चौक पर प्रभु यीशु के जन्मोउत्सवों को लेकर समाज के द्वारा केक काट कर प्रभु यीशु के जन्म के संबंध में पास्टर सन्नीलाल रवि ने बाईबल से प्रभु यीशु मसीह के जन्म के संबंध में विशेंष प्रकाश डाला।
उक्त रैली को सफल बनानें के लिए कोरिया जिलें से पहुॅचें संयुक्त मसीह सेवा समिति छाीसगढ के प्रदेशाध्यक्ष विजय दादर, कोरिया जिलें जिलाध्यक्ष पास्टर विजय मार्टिन, सलाहकार पा0 सूरेश एक्का, सह-सचिव राजेश कुर्रे, अंशुल मिंज, पास्टर अनुराग तिर्की, सूरजपुर जिलाध्यक्ष अजय लाल, पा0 रार्बट लकड़ा, राजेश कर, बिनेश बाघ, संगठन के समसोन केरकेट्टा, बरनाबास हसदा, विजय नवरंग, दीपक कर थें। रैली को सफल बनानें के लिए अन्य कलीसिया से शिरकत कियें पा0 रवि देवांगन, राजलाल, सहदेव, मनमोहन, प्रताप, मुकेश सारथी, उमेंश रवि, अमृत केरकेट्टा, पा0 संजय पनिका, विजय देवागंन व महिलाओं में श्रीमती लविना लाल, अनिता देवागंन, रामबाई व मनमेंत का योगदान काफी सराहनीय रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur