Breaking News

नई दिल्ली@आप के 14 विधायक दिल्ली एमसीडी के लिए मनोनीत

Share


नई दिल्ली ,24 दिसंबर 2022 (ए)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव को जीत लिया है। दिल्ली नगर निगम में मेयर के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के 14 विधायकों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में दी गई। मनोनीत सदस्यों में आतिशी , अखिलेश पति त्रिपाठी , दिनेश मोहनिया , दुर्गेश कुमार , गुलाब सिंह , जरनैल सिंह और मोहिंदर गोयल शामिल हैं। प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से और अनिल कुमार बाजपेई को गांधी नगर से मनोनीत किया गया है। 


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply