अंबिकापुर, 23 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शासकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में विशेष अभियान चलाकर शक्रवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों का विशेष अभियान के तहत अस्पताल में शुक्रवार व शनिवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश के तहत शुक्रवार को जिला सीईओ विश्वदीप, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई (नोडल अधिकारी), डीके राय सहायक नोडल अधिकारी, रवि तिवारी डीएमसी सर्व शिक्षा अभियान के उपस्थिति में 18 बच्चों के मेडिकल बोर्ड के डाक्टरों द्वारा परीक्षण के बाद 11 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया गया। इन बच्चों को चिरायु टीम के मदद से यहां लाया गया। उसके बाद बच्चो को जिला सीईओ एव निगम आयुक्त द्वारा बच्चों को दिव्यगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur