Breaking News

वाड्रफनगर@अवैध तस्करी करने वालों पर अकुंश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को शख्त कार्यवाही करने के निर्देश

Share


वाड्रफनगर, 23 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले में अवैध तस्करी करने वालों पर अकुंश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को शख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जिसे लेकर 23 दिसम्बर को थाना बसंतपुर पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि मवेशी तस्कर पिकप वाहन क्रमांक क्क65 ्यभ् 1757 में मवेशी लोड कर उारप्रदेश के बूचड़खाना लेकर जा रहे है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के निदेर्श पर थाना प्रभारी बसन्तपुर द्वारा अपने टीम के साथ थाने के सामने घेराबंदी कर पिकप वाहन क्रमांक यूपी 65 केटी 1767 को 104 रास मवेशी सहित कुल कीमत 3 लाख 30 हजार रुपये को आरोपी रोहित यादव पिता रामपृत यादव उम्र 21 वर्ष निवासी सरईया थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर (उ.प्र.), शैलेन्द्र कुमार गुर्जर पिता ताराचंद गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी दवना थाना भैयाथान जिला सूरजपुर से जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक आर.एन पटेल, आरक्षक संजय जायसवाल, संतोष पैकरा सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया,@ खबर का असर

Share घुनघुट्टा रिसोर्ट से हटा ‘विभागीय ग्रहण’ अब आम जनता के लिए खुले ‘ट्री हाउस’ …

Leave a Reply