Breaking News

अंबिकापुर@अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी ने बोकारो स्टील एकेडमी को हराया

Share

अंबिकापुर, 23 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। एआईएफएफ द्वारा संचालित आई लीग अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता जोकि बोकारो में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छाीसगढ़ से अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी को भी शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में अदानी संयोजक फुटबॉल एकेडमी को 5 लीग मैच खेलना है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को प्रथम मैच बोकारो स्टील एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बोकारो स्टील को 5-1 गोल से पराजित किया। मैच में हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बनाए हुए थे। प्रथम गोल चंद्रशेखर और दूसरा गोल देबू ने किया। जबकि दूसरे हाफ में नेल्सन, अमित और थोई ने किया। इस तरह सरगुजा की टीम ने 5-0 से बोकारो स्टील टीम को पराजित कर दिया। वहीं सरगुजा फुटबॉल एकेडमी अभी चार और मैच खेलेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply