Breaking News

सूरजपुर@जुनियर वालीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिये शिखर सिंह का छत्तीसगढ़ टीम में हुआ चयन

Share


सूरजपुर, 21 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नई दिल्ली में हाने वाली 44वीं राष्ट्रीय सब जुनियर वालीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिये शिखर सिंह का छत्तीसगढ़ टीम में चयन किया गया है। सूरजपुर जिला वालीबाल सघ अध्यक्ष अजय गोयल के द्वारा निवास पर शिखर सिंह का मुंह मीठा कराते हुये छ0ग0 प्रदेश का नाम रोशन करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। शिखर सिंह सूरजपुर जिला वालीबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. एन. दास गुप्ता के मार्गदर्शन एवं सूरजपुर द्रोणाचार्य वालीबाल एकेडमी में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधाकर प्रजापति से प्रशिक्षण ले रहे है। उनके चयन पर वालीबाल संघ जिला सचिव रामश्रृंगार यादव, संघ पदाधिकारी डी. राम, मोतीराम, ओमप्रकाश यादव, भगवान मिश्रा, दिनानाथ यादव, राजनाथ गुप्ता, धर्मपाल रजक, दिनेश साहू, बुधराम राजवाडे सहित क्षेत्र के लोगों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply