Breaking News

सूरजपुर,@मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सूरजपुर में किया गया पुतला दहन

Share

सूरजपुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल छाीसगढ़ प्रांतीय आह्वान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भगवा पहनने वालों बजरंगियो को गुंडा व वसूली करने वाला बोलने के विरोध में बजरंग दल विभाग संयोजक दिनेश साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन सूरजपुर स्थानीय अग्रसेन चौक में किया गया। बजरंग दल विभाग संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा भगवाधारियों के लिए इस प्रकार बयान बाजी करना बेहद शर्मनाक व आपçाजनक है, भगवा हिन्दू धर्म के स्वाभिमान का प्रतीक है मुख्यमंत्री का भगवा पर इस प्रकार टिका टिप्पणी करना उनकी विछिप्त मानसिकता को दर्शाता है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री के पिता के द्वारा कई बार हिन्दू धर्म को बदनाम करने हेतु भगवान श्रीराम के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है आज मुख्यमंत्री भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर हिन्दू धर्म के प्रतीक भगवा को अपने राजनीतिक लाभ के लिये बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकर इस प्रकार के बयान पर हिन्दू समाज आक्रोशित है। जिसके विरोध में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक सुजीत सिंह, जिला सह संयोजक संजय देवांगन, नगर संयोजक अनुज साहू, प्रखंड संयोजक प्रह्लाद निसाद सहित साप्ताहिक मिलन प्रमुख पवन गुप्ता, गौसेवा प्रमुख पुष्पेंद्र अग्रहरि, आकाश देवांगन, तुलेश्वर राजवाड़े, अजित राजपूत, रितेश यादव, उपेन्द्र राजवाड़े, अभिषेक सिंह, अंकुश गुप्ता, युगेश राजवाड़े, रोहन राजवाड़े, प्रशांत कुशवाहा, अतुल कुशवाहा, रवि चौरसिया, गजेंद्र कनेरिया, उमेश साहू, राहुल ठाकुर, अमिश साहू, विपिन साहू, अभिषेक कुशवाहा, भूपेश कुशवाहा, राहुल यादव, अनूप विश्वास, शानू साहू, गुप्तेश्वर साहू, विक्रम यादव, आशीष राजवाड़े, भूपेंद्र राजवाड़े, राजेन्द्र निसाद, रोहित यादव, डिकेश प्रजापति, दीपक देवांगन, आकाश साहू, गोलू पांडेय, बालेन्द्र मिश्रा, परमेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, मनोज यादव, श्यामलाल प्रजापति, शैलेंद्र, नीरज राजवाड़े, करन निसाद, देबधनी प्रजापति, तिलक सिंह, अपराशन सिंह, पंकज प्रजापति, प्रह्लाद प्रजापति, चंद्रभान सिंह, गिरजा शंकर, प्रियांशू सोनी, यश राजवाड़े, सन्दीप राजवाड़े, जितेंद्र राजवाड़े, बल्केश्वर राजवाड़े, राहुल राजवाड़े, विशाल गुप्ता, प्रेम गुप्ता, शरद राजवाड़े, अर्जुन राजवाड़े, अर्जुन सिंह, राजअभिषेक राजवाड़े, विकाश प्रजापति, आर्यन चौबे, शुभम गुप्ता, अविनाश यादव, असोनि देवांगन, निकसोनु राजवाड़े, अमन गुप्ता, अजित, अमन देवांगन, भुनेश्वर सिंह, खिकानंद यादव, नेमीचंद सिंह, कन्हैया सिंह, सूरज सिंह, मौषम सिंह, समीर साहू, देवचंद सिंह, विनोद सिंह, दीपक सिंह, दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply