अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव आज मेडिकल कॉलेज अस्पताल औचक निरीक्षण पर पहुंचे जहां पर उन्होंने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ नर्स समय से पहुंचे हैं कि नहीं और उन्हें क्या दिक्कत आ रही है काम करने में इसे लेकर उनसे बातचीत की यही नहीं उन्होंने वहां पर मौजूद मरीजों से भी उनका हालचाल पूछा डॉक्टर कितने बजे आए हैं यहां पर कोई नर्स मौजूद थी या नहीं डॉक्टर अच्छे से देख रहे हैं या नहीं इलाज के दौरान और उन्हें क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सभी बातों की जानकारी मरीज और उनके परिजनों से आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने ली साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में हॉस्पिटल गेट के बाहर लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था जल्द से जल्द हो सके इसके लिए नगर निगम आयुक्त से बात करने की भी बात कही,,, दरअसल कुछ दिन पूर्व एसएनसीयू वार्ड में हुई नवजात बच्चों के मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ी कार्यवाही की थी जिसमें ड्यूटी डॉक्टर स्टाफ नर्स और मेडिकल कॉलेज अधीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद से लगातार हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण का दौर जारी है इसी क्रम में आज रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने हंड्रेड बेड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया जहां सबसे पहले वे फर्स्ट फ्लोर की ओपीडी में गए जहां पर उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर मौजूद है या नहीं स्टाफ नर्स मौजूद है या नहीं इसकी जानकारी ली साथ ही वहां पर इलाज कराने आए मरीजों से भी पूछा कि वह कितने बजे से आए हुए हैं और उन्होंने डॉक्टर को अभी तक दिखाया कि नहीं साथ ही उन्होंने परिजनों से हॉस्पिटल मे आने पर किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसकी भी जानकारी ली जिसके बाद उसे दूसरे फ्लोर पर स्थित एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया जहां उन्हें ड्यूटी डॉक्टर उपस्थित मिले साथ ही वहां पर चल रहे बच्चों के इलाज के बारे में उन्होंने डॉक्टरों से जाना जिसके बाद वह थर्ड फ्लोर गायनिक वार्ड गए जहां उन्होंने ड्रेसिंग रूम बाथरूम में साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही उन्होंने वहां पर एडमिट महिलाओ से बात की डॉक्टर समय से आते हैं या नहीं खाना समय पर मिल रहा है कि नहीं खाने की मलिटी कैसी है और साफ सफाई की व्यवस्था है कैसी हैं इसका भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं में और कसावट लाने के प्रबंधन को निर्देश दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur