Breaking News

सूरजपुर,@रेहर भूमिगत खदान से कॉपर केबल तार चोरी मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने 1 और आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


सूरजपुर, 18 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बीते 21 अक्टूबर को रेहर भूमिगत खदान के खान अभियंता सुरेश बाबु ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खदान के 1 नंबर इंकलाईन से फ्लेक्सिबल पीव्हीसी कॉपर केबल 30 मीटर को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने पूर्व में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी राजा यादव फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की आरोपी राजा यादव उर्फ भाकू पिता पूरनचंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी सड़कदफाई, थाना चिरमिरी जिला कोरिया को पकड़ा गया जिसके निशानदेही पर चोरी का 10 मीटर तांबा का तार कीमत 7 हजार रूपये का बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर सहित उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply