सूरजपुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। भाजपा ने जिला मुख्यालय सूरजपुर के अग्रसेन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपçाजनक टिप्पणी के विरोध में पाकिस्तानी विदेशी मंत्री का पुतला फूंका। देश मे पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,रामकृपाल साहू, राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी, रितेश गुप्ता,अनूप सिन्हा, पुष्पा सिंह, थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी,कौशल सिंह, राजेश्वर तिवारी,अजय अग्रवाल, रविंद्र भारती, प्रदीप द्विवेदी, शशिकांत गर्ग, रामानंद जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े,शशि भूषण सिंह,दीपक गुप्ता,आनंद सोनी ,कपिल पाण्डेय,सूरज सेट्ठी, प्रमोद तायल,दुर्गाशंकर जायसवाल ,सत्यनारायण जायसवाल, राजेश यादव,दीना यादव, भोला साहू,किशन देवांगन, सरोज साहू ,अनिता तिवारी ,अजय सिंह, राजू देवांगन, सुरजन राजवाड़े,संस्कार अग्रवाल,आनंद शर्मा मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur