सूरजपुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ शासन व पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा जिला पुलिस सूरजपुर को महत्वपूर्ण संवेदनशील प्रकरणों में घटना स्थल पर उपलध भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित/संकलित करने के लिए पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना अन्तर्गत 2 नग एविडेंश कलेक्शन बाक्स (किट) उपलध कराया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने उक्त एविडेंश कलेक्शन बाक्स का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एविडेंश कलेक्शन बाक्स में घटना स्थल से साक्ष्य संकलित करने के लिए 43 एक्युपमेंट मौजूद है। प्राप्त हुए 2 एविडेंश कलेक्शन बाक्स (किट) को थाना सूरजपुर व प्रेमनगर को प्रदाय किया जा रहा है ताकि वैज्ञानिक पद्धति से घटना स्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों को संकलित किया जा सके। इस दौरान निरीक्षक धर्मानंद शुक्ल, स्टोर प्रभारी सुलेमान लकड़ा व एएसआई विराट विशी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur