Breaking News

अंबिकापुर,@महिला उत्पीडऩ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पीडि़ता थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मिलन असाटी प्रार्थिया के साथ कॉलेज में पढ़ाई करता था। तीन वर्ष पूर्व प्रार्थिया से आरोपी मिलन असाटी के दूकान प्रिंस पॉइंट में मिला एवं पीडि़ता से पूर्व जानपहचान का फायदा उठाकर पिडि़ता का मोबाइल नंबर मांगकर बातचीत करने लगा और मिलना-जुलना भी करता था। घटना दिनांक को आरोपी द्वारा प्रार्थिया को चठीरमा बैरियर के पास ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन अनाचार किया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। विवेचना आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित कर गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा था, जो आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से ही फरार हो गया था, जो आरोपी पुलिस टीम से बचने लगातार जगह बदल बदल कर लुक छिप रहा था, गठित विशेष टीम द्वारा आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु कटनी एवं जिला रायपुर मे दबिश दी गई जो आरोपी को जिला रायपुर से गिरफ्तार किया गया हैं, दौरान विवेचना प्रार्थिया से पूछताछ करने पर आरोपी मिलन असाटी द्वारा पूर्व परिचित होने का फायदा उठाकर प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करना एवं शादी करने की बात बोलने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की बात बताई हैं, जो आरोपी मिलन असाटी साकिन अम्बिकापुर से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाए जाने से तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है। सम्पूर्ण कार्रवाई में परिवीक्षाधीन उपपुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन ,निरीक्षक कलीम खान ,उप निरी. रश्मि सिंह आरक्षक अमृत सिंह, प्रवीन्द्र सिंह, अरविंद उपाध्याय, इम्तियाज शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply